पुलिस ने अलवर के उस व्यापारी को खोज निकाला जो 15 दिनों से लापता था।
पुलिस ने अलवर के उस व्यापारी को खोज निकाला जो 15 दिनों से लापता था। चिम्मन लाल को दिल्ली के एक फैक्ट्री एरिया में मिला है। बताया जा रहा है कि वह खुद ही गायब हो चला गया था। अपनी दुकान को छोड़कर उसके गायब होने के बाद परिजनों ने अपहरण की आशंका के चलते उसकी पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी।
जिसके बाद पुलिस ने पड़ताल शुरू की। लेकिन पुलिस को उसके अपहरण का कोई ऐसा क्लू नहीं मिला था। पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाते हुए आखिर व्यापारी चिम्मन लाल सैनी को ढूंढ लिया।
चिम्मन लाल सैनी की चर्च रोड पर फर्नीचर की दुकान है, जो 20 जून को दुकान पर आया लेकिन दोपहर बाद उसका कोई अता-पता नहीं। परिजनों ने फ़ोन किया लेकिन उसका फ़ोन बंद आ रहा था। इसके बाद परिजनों ने परिचितों से संपर्क किया। लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इसके बाद व्यापारी के बेटे नितेश सैनी ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। बेटे ने बताया था कि उसके पिता को शहर की एक महिला और उसका पति परेशान करते हैं। जल्द पुलिस पूरे मामले की जानकारी सार्वजनिक करेगी।