अलवर

मतदाता सूची के लिए जिले में यहां आयोजित होंगे कैम्प

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 20 जनवरी को वार्ड व ग्राम सभा एवं 21 जनवरी को कलस्टर कैम्प आयोजित होंगे।

less than 1 minute read
Jan 19, 2024
vhgh.jpg
जिले में मतदाता सूची के लिए कल से विशेष कैंप लगेंगे

अगर आपके मतदाता पहचान पत्र में कोई कमी या त्रुटि है तो ये खबर आपके लिए है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 20 जनवरी को वार्ड व ग्राम सभा एवं 21 जनवरी को कलस्टर कैम्प आयोजित होंगे। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा क्षेत्र अलवर शहर में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के अन्तर्गत 20 जनवरी को नगरीय निकाय में वार्ड सभा एवं ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एवं एसीईएम अलवर शहर नवज्योति कंवरिया ने बताया कि इस दौरान बीएलओ अपने नगरीय निकाय के प्रतिनिधि एवं ग्राम स्तर पर पंचायत स्तर के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर मतदाताओं से आवेदन प्राप्त करेंगे।

उन्होंने बताया कि 21 जनवरी को विधानसभा क्षेत्र अलवर शहर में समस्त मतदान केन्द्रों पर कलस्टर कैम्प आयोजित होगा जिसमें संबंधित बीएलओ अपने मतदान केंद्र पर उपस्थित रहकर फार्म 6, 7 व 8 प्राप्त करेंगे एवं मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने का कार्य करेंगे। संबंधित सुपरवाइजर क्षेत्र में रहकर बीएलओ द्वारा किए गए निर्वाचन कार्य का अवलोकन करेंगे।

Published on:
19 Jan 2024 11:41 am