केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। राजस्थान के अलवर जिले में इस बार परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। राजस्थान के अलवर जिले में इस बार परीक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिले में कुल 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 7 केंद्र शहर क्षेत्र में स्थित हैं।
इस वर्ष दसवीं कक्षा के 6,549 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। इनमें से 2,580 छात्र-छात्राएं केवल अलवर शहर के केंद्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। प्रवेश से पहले विद्यार्थियों की सघन जांच की जा रही है और निर्धारित समय पर ही केंद्र में प्रवेश दिया जा रहा है।
वहीं कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होंगी। जिले में 12वीं के 5,292 विद्यार्थी परीक्षा में बैठेंगे। शिक्षा विभाग और प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम पूरे कर लिए हैं।