अलवर

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंचे चंद्रशेखर रावण, बोले- किसानों को गुलाम बनाने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार

शाहजहांपुर पर चल रहे महापड़ाव स्थल पर भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर रावण पहुंचे। उन्होंने यहां किसानों के आंदोलन को जायज ठहराया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

less than 1 minute read
Dec 25, 2020
Chandrashekhar Ravan Join Rajasthan Haryana Border Kisan Aandolan
राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंचे चंद्रशेखर रावण, बोले- किसानों को गुलाम बनाने का प्रयास कर रही केंद्र सरकार

अलवर. केंद्र सरकार में किसान संगठनों के बीच बढ़ती खींचतान के चलते गुरुवार को राजस्थान हरियाणा बॉर्डर स्थित शाहजहांपुर पर चल रहे महापड़ाव स्थल पर भीम आर्मी प्रमुख चंद्र शेखर रावण पहुंचे। उन्होंने यहां किसानों के आंदोलन को जायज ठहराया और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि किसानों के खिलाफ केंद्र सरकार षड्यंत्र पूर्वक कोरोना महामारी की आड़ में मिलाकर धोखे से किसानों को गुलाम बनाने की कोशिश कर रही है। जिसे किसान आंदोलन नाकाम कर देगा।

गौरतलब है कि गुरुवार को हाईवे पर किसानों के आंदोलन का तेरवा दिन था। यहां किसान आंदोलन के समर्थन में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण ने अपने संबोधन में एकता व संगठित रहते हुए संयुक्त किसान मोर्चा के आदेश पर अहिंसात्मक आंदोलन को मजबूती देने में सहयोग के लिए अपने कार्यकर्ताओं को लग जाने का आह्वान किया। आंदोलन स्थल पर दिनों दिन किसान बढ़ते जा रहे हैं जिससे आंदोलन लंबा चलने की संभावना बनी हुई है।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आज आएंगे

नागौर सांसद व राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल शुक्रवार दोपहर 2 बजे किसानों के समर्थन में बानसूर कस्बे के बाईपास रोड पर आम सभा को संबोधित करेंगे। वहीं शाम 5:30 बजे पर मालाखेड़ा क्षेत्र के हल्दीना गांव में किसान आंदोलन के मद्देनजर किसान सभा को संबोधित करेंगे।

Published on:
25 Dec 2020 08:58 am