अलवर

बदला मौसम… गर्मी से मिली कुछ राहत, धूल भरी आंधी के साथ बदला मौसम का मिजाज

लगातार कई दिनों की झुलसाने वाली गर्मी से जूझ रहे अलवर वासियों को शुक्रवार को कुछ राहत मिली। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए।

less than 1 minute read
Jun 13, 2025

लगातार कई दिनों की झुलसाने वाली गर्मी से जूझ रहे अलवर वासियों को शुक्रवार को कुछ राहत मिली। दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छा गए। इसके साथ ही धूल भरी आंधी चलने लगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को तेज धूप से राहत मिली।

गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया था। लेकिन शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में लगभग 4 डिग्री की गिरावट देखी गई।

हालांकि, धूल भरी आंधी के चलते कुछ स्थानों पर राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिर भी लोगों के चेहरों पर राहत के भाव देखे गए, क्योंकि कई दिनों से जारी लू और चुभती धूप से यह बदलाव कुछ सुकून लेकर आया। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिन लू का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान रात के वक्त भी गर्मी तेज रहेगी। हालांकि 15 जून के बाद मौसम बदल सकता है और अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:
असुविधा: तकनीकी कार्य के चलते ये गाड़ियां रहेंगी प्रभावित, कुछ रहेंगी रद्द

Published on:
13 Jun 2025 03:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर