24 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Accident: राजस्थान घूमने आए कर्नाटक के 5 दोस्तों की SUV एक्सप्रेस-वे पर पलटी, 2 की मौत

Alwar Road Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो चुकी है। मृतक युवक अपने दोस्तों के साथ कर्नाटक से राजस्थान घूमने आए ​थे और जयपुर से दिल्ली की ओर जा रहे थे, तभी भीषण सड़क हादसा हो गया।
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Anil Prajapat

Jun 24, 2026

alwar accident

हादसे के बाद क्षतिग्रस्त एसयूवी। फोटो: पत्रिका

अलवर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रही एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। गाड़ी में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को बड़ौदामेव सीएचसी में भर्ती करवाया गया। वहां से अलवर रेफर कर दिया गया। अलवर से इन्हें जयपुर रेफर किया गया। जयपुर में एक और घायल युवक की मौत हो गई। एक घायल युवक अभी भी जयपुर में भर्ती है। हादसा चालक को नींद की झपकी आने के कारण हुआ।

जानकारी के अनुसार, 20 जून को कर्नाटक के बीदर जिले के बेदर बाड़ी निवासी पांच दोस्त अमर भोंसले (25), अशोक (32), शिवशंकर (35), अजय (26) और अनिल (25) पिकनिक ट्यूर पर निकले थे। सभी दोस्त कई जगहों पर घूमे और मनाली और जैसलमेर घूमने के बाद जयपुर पहुंचे। मंगलवार सुबह वे जयपुर से दिल्ली की तरफ रवाना हुए। बड़ा बॉस बुटोली के बीच गाड़ी चला रहे युवक को नींद की झपकी आ गई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। अमर भोंसले पुत्र लक्ष्मण भोंसले की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एनएचएआइ की एम्बुलेंस व पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। घायलों को बड़ौदामेव सीएचसी में भर्ती करवाया गया। लक्ष्मणगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अमर के शव को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल में रखवाया।

इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर दिल्ली से मृतक अमर भोंसले का चचेरा भाई बडौदामेव पहुंचा और घायलों को अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से जयपुर रेफर किया गया। जयपुर में इनमें से एक और युवक की मौत की खबर है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस ने अमर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया।

अमर ने आइएएस-प्री की परीक्षा पास की थी

एम्बुलेंस में सवार परिजनों ने बताया कि मृतक अमर भोंसले भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाना चाहता था। वह होनहार स्टूडेंट था। उसने आइएएस-प्री की परीक्षा पास कर ली थी और मेन परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उसने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनाया था। इसी प्लान के तहत वह अपने चार दोस्तों को लेकर ट्यूर पर निकला था। छुट्टियां बिताने व इस ट्यूर के बाद अमर को मेन परीक्षा की तैयारी में जुटना था, लेकिन इससे पहले ही यह हादसा हो गया।

सवाईमाधोपुर जिले के कुस्तला में खराब हुई एम्बुलेंस

एक शव और दो घायलों को लेकर कर्नाटक जा रही एम्बुलेंस देर रात सवाईमाधोपुर जिले के कुस्तला में खराब हो गई। इसमें सवार परिजनों ने बताया कि वे मृतक अमर भोंसले के शव और उसके दो घायल दोस्तों को लेकर जा रहे थे, तभी यह एम्बुलेंस खराब हो गई।