
अलवर में दोपहर बाद पलटा मौसम (फोटो - पत्रिका)
Weather Update: पिछले कई दिनों से गर्मी और चिपचिपी उमस से लोग बेहाल हैं। सुबह से ही तेज धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। लेकिन आज अलवर में दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। आसमान में अचानक काले-घने बादल छा गए, जिससे लोगों को तेज धूप से राहत मिली। इ
सके तुरंत बाद करीब 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ (धूल भरी आंधी) चली। आंधी के कारण एक बार तो सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम हो गई और चारों तरफ धूल का गुबार छा गया। तेज आंधी चलने से सड़को पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान राहत की बात यह है कि अभी तक किसी प्रकार की जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
तेज आंधी के शांत होते ही बादलों की गर्जना के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर शुरू हो गया। अलवर शहर सहित ग्रामीण इलाकों में हुई इस बारिश ने मौसम को पूरी तरह खुशनुमा बना दिया। ठंडी हवाएं चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पिछले कई दिनों से तवे की तरह तप रहे अलवर को बड़ी राहत मिली है। लोग घरों से बाहर निकलकर इस सुहावने मौसम का लुत्फ उठाते नजर आए। किसानों के चेहरे पर भी इस बारिश को देखकर रौनक लौट आई है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राजस्थान में इस समय प्री-मानसून की गतिविधियां पूरी तरह सक्रिय हैं। विभाग ने अलवर सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए आगामी 26 जून तक आंधी और बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले तीन-चार दिनों तक दोपहर बाद या शाम के समय इसी तरह धूल भरी आंधी चलने, आकाशीय बिजली चमकने और हल्की से बारिश होने की पूरी संभावना है।
ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में अलवर सहित राज्य के कई अन्य जिलों में भी आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है, जिससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट आएगी। कुल मिलाकर, आने वाले कुछ दिन अलवर सहित पूरे राजस्थान के लिए गर्मी से राहत भरे साबित होने वाले हैं।
Published on:
23 Jun 2026 03:37 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
