अलवर

कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू, पहली बार लागू हुआ बारकोड सिस्टम

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। जिले भर के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ नजर आई।

less than 1 minute read
Feb 12, 2026
बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गईं। जिले भर के परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही विद्यार्थियों की भीड़ नजर आई। कई केंद्रों के बाहर छात्र-छात्राएं अपने रोल नंबर और कक्षाओं की जानकारी देखने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए।

इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में कई अहम बदलाव किए गए हैं। पहली बार उत्तर पुस्तिकाओं में बारकोड सिस्टम लागू किया गया है, जिससे परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जा सके। इसके साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के पृष्ठों की संख्या भी कम की गई है। अब कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को 20 पृष्ठ और 12वीं के विद्यार्थियों को 28 पृष्ठ की मुख्य उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर 8 पृष्ठ की सप्लीमेंट्री कॉपी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

जिले में कुल 61,729 विद्यार्थी परीक्षाओं में शामिल हो रहे हैं, जिनमें 10वीं के 33,083 और 12वीं के 28,646 छात्र-छात्राएं हैं। परीक्षाएं 203 केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं। नकल रोकने के लिए सात उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जो लगातार निगरानी रखेंगे।

Published on:
12 Feb 2026 01:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर