संत निरंकारी मिशन के ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के तहत अलवर में जलाशय उपलब्ध न होने के कारण निरंकारी सेवादारों ने शहर के प्रमुख चिकित्सालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
संत निरंकारी मिशन के ‘स्वच्छ जल, स्वच्छ मन’ अभियान के तहत अलवर में जलाशय उपलब्ध न होने के कारण निरंकारी सेवादारों ने शहर के प्रमुख चिकित्सालयों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया।
सेवादारों और संगत के सदस्यों ने राजकीय चिकित्सालय, शिशु चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, टीबी चिकित्सालय और ईएसआई डिस्पेंसरी में सुबह 8 बजे से 11 बजे तक सफाई कार्य किया। यह अभियान संत निरंकारी मंडल के जिला संयोजक सोमनाथ निरंकारी, संचालक शिल्लीराम तथा शिक्षक सुंदर सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा रहे। उन्होंने मिशन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के अभियानों से शहर की स्वच्छता के साथ लोगों के मन भी निर्मल होते हैं। इसके बाद चिकित्सालय परिसर में सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व आमजन ने भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया।