अलवर

CM भजनलाल शर्मा काठूवास पहुंचे, टीकाराम जूली की माता को श्रद्धांजलि अर्पित की

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को मांढण क्षेत्र के गांव काठूवास पहुंचे, जहां उन्होंने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता चलती देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।

less than 1 minute read
Mar 05, 2026

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को मांढण क्षेत्र के गांव काठूवास पहुंचे, जहां उन्होंने नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माता चलती देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने जूली परिवार से मुलाकात कर दु:ख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:15 बजे जयपुर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए रवाना हुए। लगभग 45 मिनट की उड़ान के बाद वे दोपहर करीब 3:30 बजे काठूवास टोल के पास बनाए गए अस्थायी हेलीपैड पर पहुंचे। यहां प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के निवास पर पहुंचे।


मुख्यमंत्री ने परिवारजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा प्रदेश जूली परिवार के साथ खड़ा है। इस दौरान उन्होंने दिवंगत चलती देवी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे। शोक सभा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर क्षेत्र में सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था कड़ी रही।

Published on:
05 Mar 2026 05:19 pm
Also Read
View All

अगली खबर