Congress leader Rameshwar Dudi dies कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी के निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर छा गई है। डूडी (62) का शुक्रवार देर रात बीकानेर में निधन हो गया।
Congress leader Rameshwar Dudi is dead कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी के निधन के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर छा गई है। डूडी (62) का शुक्रवार देर रात बीकानेर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेसजनों में गहरा शोक व्याप्त हो गया। डूडी के निधन के चलते शनिवार को खैरथल-भिवाड़ी जिले का नाम बदलने के विरोध में चल रहे धरना-प्रदर्शन में शामिल होने आने वाले कांग्रेस नेताओं का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया।
इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह तथा नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित कई वरिष्ठ नेताओं के पहुंचने का कार्यक्रम था। कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने पहले से ही धरना स्थल पर निरीक्षण कर सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं।
डूडी के निधन के चलते पार्टी के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। गौरतलब है कि रामेश्वर डूडी लंबे समय से कांग्रेस के प्रमुख चेहरों में शामिल रहे हैं और उन्होंने किसान हितों तथा प्रदेश के विकास के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके निधन को कांग्रेस ने अपूरणीय क्षति बताया है।