केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा के मूल स्वरूप में बदलाव कर योजना को कमजोर करने करने का आरोप लगाते हुए और विरोध स्वरूप सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत धरना एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा के मूल स्वरूप में बदलाव कर योजना को कमजोर करने करने का आरोप लगाते हुए और विरोध स्वरूप सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत धरना एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह धरना प्रदर्शन मिनी सचिवालय के बाहर किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
धरने को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मनरेगा की मजदूरी, बजट और कार्य दिवसों में कटौती कर गरीब, मजदूर और ग्रामीण वर्ग के हितों पर सीधा हमला कर रही है। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण रोजगार की रीढ़ है और इससे लाखों परिवारों को आजीविका मिलती है, लेकिन मौजूदा नीतियों के कारण यह योजना कमजोर होती जा रही है।
धरने के पश्चात समस्त कांग्रेसजनों की ओर से राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें केंद्र सरकार से मनरेगा के मूल उद्देश्यों को बनाए रखने और किसी भी प्रकार के परिवर्तन को वापस लेने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई और मनरेगा को मजबूत करने की मांग उठाई गई। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा के साथ हो रहे कथित अन्याय को रोका नहीं गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।