अलवर

नार्वे से फिर कोरोना ने दी दस्तक, पहले युवक और फिर उसकी मौसी हुई कोरोना संक्रमित

नार्वे से फिर कोरोना से दस्तक दे दी है। कुछ दिन पहले नार्वे से आया एक युवक कोरोना संक्रमित मिला।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Nov 2021, 2:47 PM IST
coronavirus_1.jpg
जिला कलक्टर ने बनाए नोडल अधिकारी

अलवर। जिले में नार्वे से फिर कोरोना से दस्तक दे दी है। कुछ दिन पहले नार्वे से आया एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। इसके बाद अब उसकी मौसी कोरोना पॉजिटिव मिली है। जिसकी रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई।

अलवर जिले में कोरोना एक्टिव केस शून्य होने के बाद फिर से केस सामने आने पर जिला प्रशासन, चिकित्सा विभाग और आमजन सभी के कान खड़े हो गए हैं। चिकित्सा विभाग ने कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी मीना ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले तिजारा में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। वह संक्रमित मरीज नार्वे से आया था। वह करीब 60 लोगों के सम्पर्क में आया था। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सा विभाग ने उसके सम्पर्क में आए सभी 60 लोगों की कोरोना की जांच कराई।

अब सोमवार को तिजारा में ही उसकी मौसी कोरोना संक्रमित मिली है। तिजारा क्षेत्र में दो कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से लोगों में फिर से डर पैदा हो गया है। वहीं, चिकित्सा विभाग ने कोरोना संक्रमित मरीजों के घरों के आसपास सोडियम हाइपो क्लोराइड का छिड़काव करा दिया है तथा मरीजों को दवा भी दी जा रही है।

Updated on:
16 Nov 2021, 2:47 PM IST
Published on: