अलवर

अलवर के बहुचर्चित कैशियर हत्याकांड पर कोर्ट का फैसला आया, सभी 8 आरोपियों को सुनाई अजीवन कारावास की सजा

अलवर के बहुचर्चित कैशियर हत्याकांड में कोर्ट का फैसला आ गया है। न्यायालय ने सभी 8 आरोपियों को अजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
less than 1 minute read
Jan 18, 2019
Court Verdict In Famous Alwar Cashier Murder Case
अलवर के बहुचर्चित कैशियर हत्याकांड पर कोर्ट का फैसला आया, सभी 8 आरोपियों को सुनाई अजीवन कारावास की सजा

अलवर के बहुचर्चित बिजली निगम कैशियर हत्याकांड मामले में न्यायालय ने फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने आठों आरोपियों को अजीवन कारावास की सजा सुनाई है। करीब साढ़े तीन साल पहले 30 जुलाई 2015 को शहर के कालीमोरी स्थित बिजली निगम कार्यालय के कैशियर राजेश शर्मा 11 लाख रुपए और 7 लाख रुपए का चेक लेकर बैंक में जमा कराने निकले। कार्यालय के बाहर खड़ी जीप में सवार होने वाले थे। इस दौरान बदमाशों ने कैशियर व गार्ड को गोली मारकर कैश और चैक लेकर फरार हो गए। गोली लगने से कैशियर राजेश शर्मा की मौत हो गई और गार्ड शिवलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ दिन पूर्व इस चर्चित प्रकरण में न्यायालय ने अंतिम बहस सुनी और अपना निर्णय 16 जनवरी को सुनाने का आदेश दिया था।

इस प्रकरण में आठ लोग आरोपी हैं। प्रकरण का फैसला आज आ गया है और इसमें सभी आरोपियों को अजीवन कारावास की सजा सुनाई गइ है। उल्लेखनीय है कि प्रकरण में पुलिस ने रामगढ़ के भरतसिंह, निहालसिंह, बहरोड़ के राकेश यादव, ततारपुर के पंकज राय, अलावड़ा के जगमोहन, सीकरी के नरेन्द्र सिंह, रामगढ़ के वसीम अकरम व भगवानपुरा-कठूमर के महेश कुमार के विरुद्ध आरोप पत्र पेश किया था।

Published on:
18 Jan 2019 05:06 pm