अलवर

अलवर में एक और दलित युवक की हत्या, खेत में ले गया शाहरुख़ और गला दबाकर मार दिया

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के छिलोड़ी गांव में एक दलित युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। 15 सितम्बर को भी समुदाय विशेष के लोगों ने दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी।
2 min read
• •
Updated: 27 Sep 2021, 9:56 AM IST
Crime: One More Dalit Youth Killed In Alwar
अलवर में एक और दलित युवक की हत्या, खेत में ले गया शाहरुख़ और गला दबाकर मार दिया,अलवर में एक और दलित युवक की हत्या, खेत में ले गया शाहरुख़ और गला दबाकर मार दिया,अलवर में एक और दलित युवक की हत्या, खेत में ले गया शाहरुख़ और गला दबाकर मार दिया

अलवर. अलवर जिले में एक बार फिर एक दलित युवक की हत्या का मामला सामने आया है। रैणी उपखण्ड़ क्षेत्र के छिलोड़ी गांव में रविवार शाम करीब साढ़े छः बजे एक समुदाय विशेष के युवक ने दलित परिवार के दो जनों को प्याज के खेत पर काम के बहाने ले जाकर बाजरे के खेत में बेरहमी से मारा, जिसमें एक जने की मौत हो गई। आरोपी दूसरे को भी घायल अवस्था में मौके से मृत समझकर भाग गया।

जानकारी के अनुसार छिलोड़ी निवासी गटटू उर्फ शाहरुख़ खां पुत्र जोरमल खां ने शाम को करीब साढ़े पांच बजे गांव के सम्पत पुत्र परभाती लाल बैरवा के परिजनों से घर आकर सम्पत की जानकारी ली जिस पर परिजनों ने खेत पर होने की बात कही। वहां से मोटरसाइकिल लेकर शाहरुख़ सीधा खेत पर गया जहां सम्पत प्याज के खेत में काम कर रहा था। शाहरुख़ सम्पत को बाजरे के खेत में ले गया और उसके गले में रूमाल लपेट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।वहां से शाहरुख़ वापस प्रभु दयाल पुत्र मंग्या राम बैरवा को प्याज की रखवाली के बहाने बुलाकर ले गया।जहां उसके साथ भी ऐसा बर्ताव कर उसे मृत जान भाग गया। पास के खेत में काम कर रही महिलाओं ने चीख सुनी तो मामला सामने आया। परभाती को अचेत अवस्था में अलवर लेकर गए। सूचना पर मौके पर पंहुची पुलिस शव को राजगढ़ ले गई।आरोपी मौके से फरार है ।

कुछ दिन पूर्व बड़ौदामेव में दलित की हत्या

अलवर जिले के बड़ौदामेव में 15 सितम्बर को समुदाय विशेष के लोगों ने दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। भटपुरा निवासी योगेश जाटव पुत्र ओमप्रकाश जाटव 15 सितंबर 2021 को अपनी बहन से मिलकर बाम्बोली गांव से वापस गांव भटपुरा आ रहा था। गांव के रास्ते से होकर निकलने के दौरान मीना का बास में एक समुदाय विशेष की बालिका भागती हुई और उसकी बाइक से टकरा गई। बालिका को हल्की खरोंज आई।

इस बात को लेकर उक्त समाज के लोगों ने योगेश को बेरहमी से पीट पीटकर अचेत कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन योगेश को अचेत अवस्था में अलवर लेकर आए और यहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया। जयपुर में रविवार को योगेश ने दम तोड़ दिया। योगेश के शव के बड़ौदामेव पहुंचने पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और शव को सडक़ पर रखकर अलवर-भरतपुर मार्ग को जाम कर दिया।

Published on: