अलवर

Alwar Crime: CRPF का SI दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार, युवती ने दर्ज कराया था केस

पुलिस ने बताया कई स्थानों पर दबिश देने के बाद आखिरकार विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ जारी है।

less than 1 minute read
Jun 22, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक उप निरीक्षक को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि उप निरीक्षक विजय सिंह मीणा (32) दुष्कर्म के आरोप में वांछित था।

कई स्थानों पर दी थी दबिश

उसके खिलाफ मार्च में एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था कि उसने जान पहचान बढ़ाकर उससे दुष्कर्म किया और बाद में उसके फाेटो वायरल करने की धमकी देकर कई बार दुराचार किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के प्रयास किए, लेकिन वह बचता रहा। बाद में न्यायालय ने उसे फरार घोषित करके खिलाफ वारंट जारी किया। पुलिस ने बताया कई स्थानों पर दबिश देने के बाद आखिरकार विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ जारी है।

यह वीडियो भी देखें

गौरतलब है कि हाल ही में अलवर में एक गैंगरेप का मामला सामने आया था। इस संबंध में युवती ने इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज कराया था। शिकायत में युवती ने बताया था कि तीन जून की दोपहर को माता-पिता भतीजे के इलाज के लिए बाहर गए थे। दोपहर में घर पर अकेली थी। तभी तालीम निवासी अलालपुर और सन्नू निवासी खरक तावडू हरियाणा उसके घर में घुस आए। दोनों ने बारी-बारी से बलात्कार किया। किसी को कुछ बताने पर अथवा कानूनी कार्रवाई करने पर परिवारजनों को जान से मारने की धमकी देकर चले गए।

Also Read
View All

अगली खबर