अलवर

अलवर में कुछ इस हाल में मिला मैकेनिक का शव, पुलिस भी रह गई हैरान, इलाके में मचा हडकंप

अलवर में रोडवेज बस डिपो के पास मैकेनिक का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
2 min read
Jun 02, 2018
Dead body found in roadways bus depot in alwar
अलवर में कुछ इस हाल में मिला मैकेनिक का शव, पुलिस भी रह गई हैरान, इलाके में मचा हडकंप

अलवर में रोडवेज विभाग में तिजारा डिपो पर शव मिलने के हडकंप मच गया। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।राजस्थान रोडवेज बस डिपो तिजारा के वर्कशॉप मैकेनिक का शव शुक्रवार को वर्कशॉप के पास डिपो में पड़ा मिला।
तिजारा थानाप्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे पुलिस को तिजारा डिपो में कर्मचारी के मृत होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस डिपो पहुंची और मौका-मुआयना किया। डिपो के अंदर वर्क र्शाप के पास मैकेनिक का शव पड़ा था। पूछताछ के दौरान मृतक का नाम गोविंद पुत्र त्रिलोक वशिष्ठ निवासी गढ़वाल (उत्तराखंड) हाल निवासी शिवाजी पार्क अलवर पता चला। मृतक तिजारा डिपो के वर्कशॉप में मैकेनिक के पद पर कार्यरत था।

पुलिस ने शव को एम्बुलेंस से तिजारा सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया और मृतक के परिजनों को सूचित किया। शव को परिजनों के आने तक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। वहीं मामले में तिजारा आगार के मुख्य प्रबंधक पवन कटारा ने बताया कि गोविंद तिजारा डिपो में 31 दिसंबर 2014 से वर्कशॉप में बतौर मैकेनिक कार्यरत था और 31 जुलाई को सेवानिवृत्त होने वाला था। शुक्रवार सुबह गार्ड छगनलाल ने फोन पर मैकेनिक गोविंद के मृत होने की सूचना दी।

सूचना मिलने पर मुख्य प्रबंधक कटारा एवं एमओ खेमचंद मौके पर पहुंचे। गोविंद का शव वर्कशॉप के पास पड़ा था, जिसकी पुलिस को सूचना दी गई। एमओ खेमचंद ने बताया कि मैकेनिक गोविंद गुरुवार शाम 4 बजे से रात्रि 12 बजे तक ड्यूटी पर था और उसने स्वयं दूसरी शिफ्ट शुक्रवार की भी रात्रि 12 से सुबह 8 बजे तक की ड्यूटी लगवाई थी। गोविंद ने कहा था कि लगातार ड्यूटी देकर वह अगले दिन की छुट्टी लेगा, क्योंकि उसको दिल्ली डॉक्टर को दिखाने जाना है। दूसरी शिफ्ट में कार्य करने के दौरान अज्ञात कारणों से उसकी मृत्यु हो गई, जिसका पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद मौत के कारण का पता चल सकेगा।

Published on:
02 Jun 2018 11:27 am