अलवर

उपसरपंच के चुनाव को लेकर चले लात-घूसे, पुलिस ने लोगों को खदेड़ा

उपसरपंच चुनाव को लेकर मंगलवार को माजरीकलां ग्राम पंचायत में दो गुट आपस में भिड़ गए और दोनों के समर्थकों में जमकर लात घूसे चले। मामला अधिक बढऩे पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा।

less than 1 minute read
Sep 29, 2020
Deputy sarpanch election in majri kalan panchayat alwar

माजरीकलां(गंडाला) (अलवर)। उपसरपंच चुनाव को लेकर मंगलवार को माजरीकलां ग्राम पंचायत में दो गुट आपस में भिड़ गए और दोनों के समर्थकों में जमकर लात घूसे चले। मामला अधिक बढऩे पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर लोगों को खदेड़ा।

जानकारी के अनुसार माजरीकलां ग्राम पंचायत में उपसरपंच के चुनाव को लेकर चुने गए पंच और सरपंच तथा समर्थक और कुछ ग्रामीण मतदान बूथ पर पहुंच गए। उपसरपंच बनाने के लिए प्रबुद्ध व्यक्तियों के बीच रायसुमारी होने लगी और थोड़ी ही देर में गहमा-गहमी बढ़ गई व रायसुमारी झगड़े में बदल गई।

देखते ही देखते सरपंच व दूसरे गुट के समर्थकों के बीच लात-घूंसे चलने लग गए। अचानक से हुए इस घटनाक्रम के बाद पुलिस दोनों पक्षों के बीच बचाव करने लगी, लेकिन मामला ज्यादा बढऩे लगा तो पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर लोगों को वहां से खदेडऩा पड़ा।

झगड़े के बाद बुजुर्गों और गणमान्य ग्रामीणों ने आपसी सहमति से दोनों पक्षों के समर्थकों के स्थान पर माजरीखुर्द गांव निवासी नरेंद्र यादव को निर्विरोध उपसरपंच बनाने का प्रस्ताव दे दिया।

जिसके बाद निर्वाचन दल ने प्रशासन की मौजूदगी में सभी पंचों की सहमति से नरेंद्र यादव को निर्विरोध उपसरपंच घोषित कर दिया।

Published on:
29 Sept 2020 07:21 pm