अलवर

जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष ने ली बैठक, विकास कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश

जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष डॉ. आर्तिका शुक्ला ने गुरुवार को न्यास की बैठक लेकर शहर के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Sep 2025, 2:14 PM IST
Feature image

जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष डॉ. आर्तिका शुक्ला ने गुरुवार को न्यास की बैठक लेकर शहर के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अब तक चल रहे कार्यों की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई और आगामी नये विकास कार्यों के प्रस्तावों पर विचार किया गया।

डॉ. शुक्ला ने अधिकारियों को प्रगति की गति तेज करने और जनता को राहत देने वाले कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर की जरूरतों और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

बैठक में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए कलक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि गुणवत्ता से समझौता किए बिना कार्य तय समयसीमा में पूरे हों। साथ ही उन्होंने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने और जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

Updated on:
4 Sep 2025, 2:14 PM IST
Published on: