24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Alwar Accident: ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही मौत; दिवाली से पहले परिवार में छाया मातम

अलवर में सड़के हादसे में ड्यूटी जा रहे युवक की मौके पर मौत हो गई। दिवाली से पहले युवक की मौत से घर में मातम पसर गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 24 Oct 2026, 12:03 PM IST

मृतक आदित्य की फाइल फोटो

मृतक आदित्य की फाइल फोटो. Patrika

अलवर. एमआइए थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 21 वर्षीय युवक आदित्य को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना जैन इरिगेशन फैक्ट्री के पास हुआ। जालूकी थाना क्षेत्र के सेमली गांव निवासी आदित्य (21) पुत्र मोहन बलाई बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था।

इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई । स्थानीय लोगों की मदद से युवक को अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । आदित्य एक फैक्ट्री में काम करता था । उसके पिता भी मजदूरी करते हैं । दिवाली के त्योहार से पहले आदित्य की मौत से परिवार में मातम छा गया है ।

जयपुर रोड पर स्कूल बस की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मौत

इधर अरावली विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत जयपुर रोड पर स्थित जयंती फार्म हाउस के पास सड़क हादसे में बुधवार को घायल बुजुर्ग जगदीश जोगी की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। इस जगह पर दो दिन तक दुर्घटनाएं हुई थी । इसमें 21 अक्टूबर को शिक्षिका अंबाला सोनी की मौत हुई थी।

ढाई पैड़ी निवासी बुजुर्ग जगदीश जोगी सड़क से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रही एक निजी स्कूल बस ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस हादसे में उनका एक पैर बुरी तक जख्मी हो गया था। उन्हें सामान्य चिकित्सालय से जयपुर रेफर किया गया था, जहां गुरुवार देर रात उनकी मौत हो गई। जगदीश के अलावा एक अन्य युवक भूपेंद्र सैनी भी दुर्घटना में घायल हो गया था। यहां पीडब्ल्यूडी ने स्पीड ब्रेकर का निर्माण कर दिया है।