अलवर

ग्राम सेवा सहकारिता समिति के लिए भूमि दान की

क्षेत्र के जकोपुर ग्राम में ग्राम सेवा सहकारिता समिति के लिए गोदाम निर्माण के लिए भूमि दान की गई। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
less than 1 minute read
Feb 20, 2026
Feature image

गोदाम निर्माण के लिए किया भूमि पूजनकोटकासिम. क्षेत्र के जकोपुर ग्राम में ग्राम सेवा सहकारिता समिति के लिए गोदाम निर्माण के लिए भूमि दान की गई। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समिति के व्यवस्थापक धर्मेंद्र जाट ने बताया कि ग्राम विकास एवं किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोदाम निर्माण के लिए ग्रामीणों ने सराहनीय पहल की है। भूमि दान के साथ-साथ दाताओं की ओर से दो लाख इक्यावन हजार रुपए की नकद राशि भी सहयोग स्वरूप प्रदान की गई।

भूमि एवं आर्थिक सहयोग देने वालों में अरविंद चौधरी पुत्र मीरसिंह, नानची देवी पत्नी मीरसिंह, अमरचंद चौधरी पुत्र सेडूराम, प्रदीप उर्फ बबलू पुत्र श्रीराम तथा फूसाराम उर्फ गब्दूराम गुजरीवास प्रमुख रूप से शामिल रहे।

ग्रामीणों ने कहा कि गोदाम निर्माण से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने में सुविधा मिलेगी तथा सहकारिता समिति को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने ग्राम हित में ऐसे सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

फोटो कोटकासिम. दानदाताओं का सम्मान करते ग्रामीण।

Updated on:
20 Feb 2026 05:56 pm
Published on:
20 Feb 2026 05:56 pm