अलवर

महिलाओं के हैंडीक्राफ्ट आइटम की प्रदर्शनी 26 को लगेगी

अलवर. एक प्रयास संस्था की ओर से 26 जून को कंपनी बाग के समीप रिवाज रिसोर्टस में एक दिवसीय तीज प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिलाओं के बनाए हैंडीक्राफ्ट के आइटम प्रद​र्शित किए जाएंगे। जिसमें एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के उपयोगी सामान महिलाओं को मिल सकेंगे।
less than 1 minute read
Jun 24, 2025
Feature image

अलवर. एक प्रयास संस्था की ओर से 26 जून को कंपनी बाग के समीप रिवाज रिसोर्टस में एक दिवसीय तीज प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिलाओं के बनाए हैंडीक्राफ्ट के आइटम प्रद​र्शित किए जाएंगे। जिसमें एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के उपयोगी सामान महिलाओं को मिल सकेंगे। संस्था की पदा​धिकारीअरूणादेवडा ने बताया कि इस प्रदर्शनी

के माध्यम से उन महिलाओं को आगे लाया जा रहा है जिनमें बहुत प्रतिभा है और घर में कुछ बनाती है लेकिन उनको सामान की बिक्री के​ लिए बाजार नहीं मिल पा रहा है। इस में राखी, तीज से जुडे आइटम , हैंडमैंड डे्सेज, कंगन के अलावा अचार मुरब्बा सहित अन्य डेकोरेटिव आइटम प्रद​र्शित किए जाएंगे। इसके लिए 40 स्टॉल लगाई जाएगी। इसमें अलवर शहर के अलावा दिल्ली, हरियाणा, बंगाल, गुजरात सहित अन्य राज्यों की महिलाएं भी अपने उत्पाद बिक्री के​ लिए लेकर आएंगे। संस्था से जुडी शोभना अग्रवाल ने बताया कि पिछले चार सालों से इस तरह की प्रदर्शनी लगाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्तीकरण करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पहले भी संस्था की ओर से महिलाओं के स्वास्थ्य, ​शिक्षा आदि के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अच्छे परिणाम मिले हैँ आज स्वयं सहायता समूह के अलावा बहुत सी घरेलू महिलाओं को इस माध्यम से नई पहचान मिली है वो घरेलू महिला से बिजनेस वुमन बन गई है। इन महिलाओं का बिजनेस कई गुना बढ़ा है। इस आयोजन की सफलता के 27 सदस्यों की टीम काम कर रही है। गरीब व जरुरत मंद महिलाओं को निशुल्क स्टॉल दी जाएगी।

Updated on:
24 Jun 2025 05:33 pm
Published on:
24 Jun 2025 05:33 pm