डेढ़ साल में बनेगा दिल्ली से जयपुर तक एक्सप्रेस-वे : राठौड़

दिल्ली से जयपुर तक एक्सप्रेस हाइवे को केन्द्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही काम शुरू करने के लिए

less than 1 minute read
Mar 18, 2016
alwar
alwar

बहरोड़।दिल्ली से जयपुर तक एक्सप्रेस हाइवे को केन्द्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। जल्द ही काम शुरू करने के लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जयपुर से दिल्ली लौटते वक्त गुरुवार शाम को एक होटल पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मन्त्री राज्यवर्धनसिंह राठौड़ ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने राष्ट्रीय राजमार्ग आठ के दबाव को कम करने के लिए दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेस हाइवे को बनाने के लिए डेढ़ साल का समय तय किया है।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वे जयपुर ग्रामीण लोकसभा क्षेत्र को देश में अग्रणी बनाने के लिए तत्पर है। इसके तहत कोटपूतली में खेलों के लिए काफी कार्य करवाए जा रहे हैं। कोटपूतली के राजकीय लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय में खेलों के लिए उत्कृष्ट सेन्टर स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम को केन्द सरकार ने भारत का उत्कृष्ट खेल स्टेडियम बनाने के लिए पंजीकृत कर दिया है, जो गौरव की बात है। इस दौरान राठौड़ के साथ भाजपा नेता मुकेश गोयल, हाइवे किंग के प्रबन्धक संजय यादव, कुलदीप यादव आदि मौजूद थे।

Published on:
18 Mar 2016 04:22 am