31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Betul Police : सोफे पर पसरे कांग्रेसी को पुलिस ने पकड़ा, मुस्कुराते हुए गाड़ी में बैठ गए नेता

Betul Police : मुख्यमंत्री के दौरे से पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घरों से उठाया, काले झंडे दिखाने की थी घोषणा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

deepak deewan

•

Updated: 31 Oct 2026, 12:56 PM IST

congress

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को घरों से उठाया। Demo pic फोटो: पत्रिका

Betul Police : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 31 अक्टूबर को बेहद व्यस्त रहेंगे शनिवार को वे सुबह से ही केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के राज्यसभा के लिए नामांकन प्रक्रिया में व्यस्त हैं। अब अन्य कार्यक्रमों की तैयारी कर रहे हैं। सीएम मोहन यादव का आज बैतूल जिले का दौरा है। उन्होंने इस संबंध में सोशल मीडिया में जानकारी देते हुए लिखा कि आज 3.69 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 30 करोड़ रुपये से अधिक की बोनस राशि का अंतरण करेंगे। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल भी उनके साथ कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। इधर कांग्रेस ने सीएम मोहन यादव को काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था। इसे रोकने के लिए पुलिस ने कई नेताओं को घरों से उठा लिया है।

तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण कार्यक्रम से दक्षिण बैतूल, पश्चिम बैतूल, उत्तर बैतूल, पांढुर्णा, पूर्व छिंदवाड़ा, पश्चिम छिंदवाड़ा एवं नर्मदापुरम वन मंडल के तेंदूपत्ता संग्राहक लाभान्वित होंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा ग्राम वन समितियों को 13 करोड़ से अधिक काष्ठ लाभांश का भी अंतरण किया जाएगा। तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का मुख्य कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड, में आयोजित किया जाएगा।

443 करोड़ रुपए की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जिले को 443 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 1 बजे हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे बडोरा, बैतूल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे तथा यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस ग्राउंड पहुंचेंगे। विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन करने के साथ ही तेंदूपत्ता संग्राहकों के बोनस वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

सोफे से उठकर मुस्कुराते हुए पुलिस के साथ जाते दिख रहे नेता

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शनिवार को बैतूल दौरे से पहले युवा कांग्रेस के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई की है। काले झंडे दिखाने की घोषणा के बाद कई कार्यकर्ताओं को उनके घरों से ही हिरासत में लिया गया है। पूर्व प्रदेश सचिव सहित कई कार्यकर्ताओं को कोतवाली में रखा गया है। जिला अध्यक्ष संजय सरदार की तलाश की जा रही है। पुलिस कार्रवाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें एक नेता सोफे से उठकर मुस्कुराते हुए पुलिस के साथ जाते दिख रहे हैं।