अलवर

अलवर नगर परिषद के नए आयुक्त के कुर्सी संभालते ही शुभ संकेत, अब और गति से सुधार होने की उम्मीद

अलवर नगर परिषद के नए आयुक्त फतेह सिंह मीना ने कार्यभार संभाल लिया है। अब उनके सामने अलवर को और अधिक स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी होगी।
less than 1 minute read
Mar 07, 2019
Fateh Singh Meena New Commissioner Of Nagar parishad Alwar
अलवर नगर परिषद के नए आयुक्त के कुर्सी संभालते ही शुभ संकेत, अब और गति से सुधार होने की उम्मीद

नगर परिषद अलवर के नए आयुक्त फतेह सिंह मीना ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। इसी दिन स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में अलवर शहर की रैंकिंग में बड़ा सुधार हुआ है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 में अलवर ने 190 शहरों को पीछे छोड़ा है। अब 376वीं रैंक के काले धब्बे को साफ कर अलवर 186वें नम्बर पर आया है। एक तरह से नगर परिषद के मुखिया के आने के लिए यह अच्छा मुहूर्त माना जा रहा है। ताकि आगे इसी गति से सुधार होता रहा तो अलवर शहर आगे और साफ-सुधरा हो सके। इससे पहले आने वाले आयुक्त नगर परिषद के कामकाज को चुनौती मानकर आते रहे हैं। लेकिन अब काफी काम व्यवस्थित है।

रिलीव हो सकेंगे कर्मचारी

आयुक्त का तबादला होने के बाद नए आयुक्त के आने का इन्तजार हो रहा था। बुधवार को नए आयुक्त ने कुर्सी संभाल ली। पिछले कुछ दिनों में नगर परिषद के कई कर्मचारियों के तबादले भी हुए हैं। जो आयुक्त के
नहीं होने के कारण कार्यमुक्त नहीं हो पा रहे थे। अब कार्यमुक्त हो सकेंगे।

Published on:
07 Mar 2019 09:21 am