अलवर

अलवर लोकसभा उपचुनावों की तस्वीर साफ, इन उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला

अलवर लोकसभा उपचुनावों की तस्वीर साफ हो गई है। इन उपचुनावों में 11 प्रत्याशी मैदान में उतर रहे हैं, आइए जानते हैं कौन-कौन है यह प्रत्याशी।

2 min read
Jan 16, 2018
Final candidates for alwar loksabha election

अलवर. लोक सभा उप चुनाव में सोमवार को चार नामांकन वापस होने के बाद चुनाव मैदान की तस्वीर साफ हो गई है। अब शेष रहे 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है।
रामपाल जाट व उपेन यादव के नाम वापस होने से चुनाव में अब सीधी टक्कर मानी जा रही है। अश्वनी भारद्वाज व शादी खान ने भी नाम वापस लिए हैं। अब प्रमुख रूप से कांग्रेस के डॉ. करण सिंह यादव और भाजपा के डॉ. जसवंत सिंह यादव सहित 11 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। उप चुनाव में नामांकन वापसी के दिन दोनों ही प्रत्याशियों ने अपने-अपने पक्ष में नामांकन वापस कराने में पूरी ताकत लगाई है।
नाम वापसी के बाद कुछ समर्थन वाले प्रत्याशी के पाले में पहुंच भी गए हैं। जिसके कारण अब उप चुनाव की तस्वीर भी पूरी तरह साफ हो गई है। प्रदेश में दोनों ही पार्टियों का जनाधार है। जिसे देखते हुए अलवर सीट पर होने जा रहे उप चुनाव में भी दोनों ही प्रत्याशियों के बीच मुकाबला माना जा रहा है।

जनसम्पर्क कर मांग रहे वोट

सोमवार को देापहर तीन बजे तक नामांकन वापस होने के बाद जिला निर्वाचन कार्यालय में शेष रहे प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। उसके बाद सभी प्रत्याशी प्रचार में लग गए हैं। भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी तो पहले से ही पार्टी के चुनाव चिह्न के आधार पर जनसम्पर्क कर जनता से वोट मांग रहे हैं। लेकिन नामांकन वापस होने के बाद चुनाव की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।

ईवीएम में इन प्रत्याशियों को मिलेगी जगह

डॉ. करण ङ्क्षसह यादव, कांग्रेस (हाथ), डॉ. जसवंत सिंह यादव, भाजपा (कमल), चमन लाल, आरपीआई (बाल्टी), रामनाथ मेघवाल, आर्इंवीडी (छड़ी), अमित कुमार गुप्ता, निर्दलीय (सिलाई की मशीन), आनन्द कुमार सैन, निर्दलीय (हीरा), इब्राहिम खान, निर्दलीय (कप और प्लेट), खेमराज गुर्जर, निर्दलीय (स्टेथोस्कॉप), जमालुद्दीन, निर्दलीय (अलमारी), जसवंत सिंह, निर्दलीय (ऑटोरिक्शा) व दया सिंह, निर्दलीय (बल्ला)।

Published on:
16 Jan 2018 09:26 am