
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को गुरुवार को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाए जाने की संभावना पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की जिसमें भगदड़ मच गई।
जिला महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजस्थान का तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाए जाने के निर्णय पर नारेबाजी की और शाम 5 बजे सोनावा में आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाने का निर्णय राजस्थान की जन भावना का सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया है । आतिशबाजी के दौरान आसमान में जाने वाली आतिशबाजी आसमान में जाने की बजाए महिलाओ पर आने लगी जिससे भगदड़ मच गई जिससे महिलाएं गिर भी गयी ।
ऐसे में कई महिला कार्यकर्ताओ के आतिशबाजी की चिंगारी से कपड़े जल गए। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जमशेद खान,मुकेश शर्मा, महेंद्र सैनी,जयपाल यादव, दीपक सैनी रामोतार कोली,जुहरी खान, सुनीता शर्मा, उर्मिला सैनी, कमला, किरण सैनी, माया सेन सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।