अलवर

यहां एक के बाद एक काफी देर तक हुए धमाके, घबरा गए लोग

https://www.patrika.com/alwar-news/
2 min read
Oct 24, 2018
fire in illegal cracker factory In Bhiwadi
यहां एक के बाद एक काफी देर तक हुए धमाके, घबरा गए लोग

अलवर. जिले के टपूकडा स्थिति खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखा निर्माता कंपनी में मंगलवार अपराह्न करीब सवा 3 बजे लगी आग लग गई। पटाखों के धमाकों की आवाज से आसपास के लोग कंपनियां छोड़ निकल भागे। धुएं का गुबार देख मौके पर पहुंचे खुशखेड़ा पुलिस ने अग्निशमन केंद्र पर इसकी सूचना दी। टपूकड़ा, खुशखेड़ा, भिवाड़ी, बावल (हरियाणा) से आई करीब आधा दर्जन दमकल गाडिय़ों ने कई राउंड पानी डालकर आग पर काबू पाया। भिवाड़ी के पुलिस उपाधीक्षक अर्जुन सिंह व तिजारा के तहसीलदार व भिवाड़ी के अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र मीणा मौके पर पहुंचे और आग पर मुश्किल से काबू पाया।

आग बुझने के बाद तिजारा के तहसीलदार व अग्निशमन अधिकारी ने फैक्ट्री के अंदर जाकर देखा तो वहां 9 बाल्टियों में गीला और सूखा बारूद भरा मिला। कुछ तैयार पटाखे पैक रखे थे, जिनमें आग नहीं लगी थी। पुलिस ने इन सामग्रियों को जब्त कर लिया है। प्रथम दृष्टया आग में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने के बाद करीब 2 घंटे तक पटाखों के धमाकों की आवाज आती रही। शुक्र रहा कि वहां छोटे पटाखे ही निर्मित किए जा रहे थे अन्यथा बड़ा हादसा भी हो सकता था।संचालक फरार, श्रमिक चप्पलें वहीं छोड़ भागेकंपनी में आग की घटना के बाद संचालक भाग निकला।

अवैध रूप से संचालित इस कंपनी का संचालक व मालिक कौन है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। यहां आग कैसे लगी, इसकी भी जानकारी नहीं मिल सकी है। आग पर काबू पाने के बाद वहां कई जोड़ी चप्पल पड़ी थी, जो छोटे बच्चों व महिलाओं की लगती हैं। इससे संभावना है कि वहां बाल श्रमिकों व महिला श्रमिकों से पटाखे बनवाने का काम करवाया जा रहा था।नहीं थे सुरक्षा उपकरणकंपनी में आग से सुरक्षा के कोई उपकरण दिखाई नहीं दिए। करीब आधा दर्जन दमकलों ने कई राउंड पानी डालकर मुश्किल से आग पर काबू पाया।
इनका कहना है

कम्पनी में कोई कर्मचारी व श्रमिक दिखाई नहीं दिया। सब लोग चप्पलें भी वहीं छोड़ कर भाग निकले। अवैध रूप से पटाखे बनाकर स्टॉक किए जा रहे थे। मामले की जांच शुरू कर दी है और कंपनी संचालक का पता लगाया जा रहा है।-महेंद्र राठी, थाना प्रभारी, खुशखेड़ा।

Published on:
24 Oct 2018 09:36 am