अलवर

पहाड़ की चोटी पर लगी आग

पेड़ों की टहनियां तोडकऱ आग पर काबू पाने का किया प्रयास
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Apr 2024, 1:19 AM IST
पहाड़ की चोटी पर लगी आग
पहाड़ की चोटी पर लगी आग

अलवर शहर के समीप विजय मंदिर के पास चूहड़ सिद्ध घाटी वास जंगल के पहाड़ में रविवार दोपहर को आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। आग से काफी वनस्पति जलकर राख हो गई।

आग की लपटे देख स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी। पहाड़ पर आग लगने की सूचना मिलते ही सरिस्का रेंज अलवर वन मंडल का स्टाफ मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गए। इस दौरान आग बुझाने में ग्रामीण भी जुटे रहे। पहाड़ की चोटी पर लगी आग को बुझाने में वनकर्मी व ग्रामीण काफी देर तक मशक्कत करते रहे।

इस दौरान आग जंगल के काफी इलाके में फैल गई। ग्रामीणों व वन विभाग स्टाफ ने पेड़ों की टहनियां तोडकऱ आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इधर, अलवर रेंजर शंकर सिंह ने बताया कि विजय मंदिर के पास चूहड़ सिद्ध घाटी वास जंगल के पहाड़ की चोटी अज्ञात कारणों के चलते जंगल में आग लगी है।वन कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे।

Published on: