जमीन विवाद में दो पक्षों में फायरिंग, चार लोग हो गए गंभीर घायल
बानसूर . क्षेत्र की ग्राम पंचायत चतरपुरा के पास स्थित ढाणी टीबावाली में शुक्रवार दोपहर बाद जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुए झगड़े के दौरान मारपीट व फायरिंग होने से दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए।
घटना सूचना पर बानसूर पुलिस थाने के एएसआई हनुमान सिंह यादव मय पुलिस बल के साथ चतरपुरा गांव पहुंचे। पुलिस ने मौके से दो जनों को हिरासत में लिया है। थानाप्रभारी सुरेन्द्र सिंह देगडा ने बताया कि ढाणी टीबा वाली में फसल काटने को लेकर जमीनी विवाद में दो पक्षों में झगडा हो गया। जिसमें एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। मारपीट एवं फायरिंंग होने से दोनों पक्षों के चार जने घायल हो गए। जिसमें रामकरण जाट, महिपाल व राहुल गोली लगने से घायल हो गए। वहीं नागर सिंह राजपूत मारपीट के दौरान घायल हो गया। चारों घायलों को बानसूर अस्पताल लाया गया। जहां घायलों को कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। कोटपूतली से तीन घायल रामकरण जाट, महिपाल व राहुल को जयपुर रैफर कर दिया गया है। इधर, घटना की सूचना पर बानसूर पुलिस कोटपूतली के बीडीएम अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। वहीं बहरोड़ पुलिस उपाधीक्षक अतुल साहू गांव चतरपुरा एवं बाद में कोटपूतली अस्पताल पहुंचे ओर घटना की जानकारी ली। इस संबंध में शुक्रवार रात तक पुलिस थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ।
फर्जी तरीके से रजिस्ट्री कराने का पूर्व में कराया था मामला दर्ज
इस संबंध में नागर सिंह राजपूत ने एक अगस्त को स्थानीय पुलिस थाने में अपनी सात बीघा रजिस्ट्री शुदा जमीन का भूमाफियाओं की ओर से कूटरचित दस्तावेज तैयार फर्जी मुख्यतारनामा से तहसील कार्यालय से सांठगांठ कर करीब डेढ दर्जन लोगों के खिलाफ फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवाने का मामला दर्ज कराया था। वहीं पटवारी से सांठगांठ कर ग्राम पंचायत से नामातंरण भी खुलवाने का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में पीडि़त ने पुलिस में शिकायत कर झगड़े की संभावना भी जताई थी। ओर आरोपियों को पकडऩे के खिलाफ पुलिस थाने पर प्रदर्शन भी किया था।
झाडि़यों में मिला नवजात
गोलाकाबास. टहला थानान्र्गत धीरोडा़ गांव के समीप भाटीवाला क्षेत्र के खेतों में जाने वाले रास्ते में झाडिय़ों में लावारिश हालात में एक जीवित नवजात शिशु मिला है। ग्रामीणों से नवजात शिशु के झाडिय़ों में लावारिश हालात में पड़े होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस को कॅाल कर बुलाया और शिशु को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गोलाकाबास ले गई। जहां चिकित्सक ने नवजात शिशु का प्राथमिक उपचार कर दौसा के लिए रैफ र कर दिया। इस पर पुलिस नवजात शिशु को राजकीय रामकरण जोशी जिला अस्पताल दौसा के एमरजेंसी में दिखाया। जहां चिकित्सक ने नवजात शिशु को भर्ती करके नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई वार्ड में शिफ्ट कर दिया शिशु का उपचार चल रहा है ।
आईसीयू बेबी वार्ड के चिकित्सक डॉ. सीएल सिंगल ने बताया कि शुक्रवार सुबह नौ बजे टहला थाना क्षेत्र के धीरोडा़ इलाके से पुलिस एक जीवित नवजात शिशु को लाकर भर्ती कराया है।जिसकी जांच में बांये हाथ में हल्का फ्र ेक्चर आया है और अभी तक उसके परिजनों का कोई मालूम नहीं है। शिशु स्वस्थ है। आवश्यक उपचार किया जा रहा है। शिशु केशरीर में कई जगह झाडिय़ों के कांटे भी लगे हुए थे।