अलवर

तिबारे में मिला पांच- छह दिन पुराना शव,,,पढ़ें खबर

शिनाख्त के प्रयास
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Mar 2024, 2:01 AM IST
तिबारे में मिला पांच- छह दिन पुराना शव,,,पढ़ें खबर
तिबारे में मिला पांच- छह दिन पुराना शव,,,पढ़ें खबर

बहरोड़ कस्बे के समीप हमींदपुर गांव के पास शुक्रवार को सडक़ किनारे एक तिबारे में पांच से छह दिन पुराना एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस ने बरामद किया है। शव मिलने से हमींदपुर गांव सहित बहरोड़ क्षेत्र में सनसनी फैल गई।


बहरोड़ कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को ग्रामीणों ने सूचना दी कि जिला अस्पताल रोड़ पर स्थित एक तिबारे में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है और उससे बदबू आ रही थी। ग्रामीणों की सूचना मिलने पर नीमराणा एएसपी शालिनी राज व बहरोड़ कोतवाली पुलिस थाना के थानाधिकारी महेश तिवाड़ी मय पुलिस जाब्ता के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने जब शव को देखा तो उससे बदबू आ रही थी। पुलिस ने शव को बरामद कर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस की ओर से शव की शिनाख्त की जा रही है। पुलिस मृतक के परिजनों को तलाशने में जुट गई है।

Published on: