अलवर

अलवर जिला कलक्टर के बाद अलवर में इन्हें हुआ स्वाइन फ्लू, हरकत मे आई मेडिकल टीम

अलवर जिले में स्वाइन फ्लू तेजी से अपने पैर पसार रहा है। अब जिले में स्वाइन फ्लू के नए रोगी मिले हैं।
less than 1 minute read
Feb 22, 2019
Four New Swine Flu Positive Patients In Alwar
अलवर जिला कलक्टर के बाद अलवर में इन्हें हुआ स्वाइन फ्लू, हरकत मे आई मेडिकल टीम

अलवर. जिले में स्वाइन फ्लू के रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह के स्वाइन फ्लू होने के बाद गुरुवार को चार नए स्वाइन फ्लू रोगी मिले। इस साल जिले में अब तक 66 स्वाइन फ्लू रोगी सामने आ चुके हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओपी मीणा ने बताया कि गुरुवार को जिले में तीन स्वाइन फ्लू रोगी मिले। इनमें लक्ष्मणगढ़ के हरसाना के माली बास में डेढ़ साल के बच्चे में स्वाइन फ्लू रोग की पुष्टि हुई। वहीं, खेरली के बाइपास रोड निवासी 62 एक महिला और अलवर शहर के विवेकानंद नगर निवासी 62 व्यक्ति में स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिला है। वहीं, नौगांवा निवासी 60 वर्षीय एक महिला को स्वाइन फ्लू रोग की पुष्टि हुई है।

इन सभी स्थानों पर मेडिकल टीम भेजकर एक्टीविटी कराई गई। मरीज के सम्पर्क में आए लोगों को टेमी फ्लू दवा दी गई। नौगांवा आयुर्वेद कम्पाउडर महेश जैन ने बताया कि स्वाइन फ्लू के बचाव के लिए रविवार को आयुर्वेदिक काढे का वितरण किया जाएगा। उधर, जिला कलक्टर इंद्रजीत सिंह को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव मिलने के बाद उनकी हालत में सुधार हैं।

Published on:
22 Feb 2019 01:41 pm