अलवर

गुलामी की जंजीरों से हुए आजाद : तीस से ज्यादा बंधक मजदूरों को हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने करवाया मुक्त

बहरोड़. क्षेत्र के कल्याणपुरा जागुवास के बीच में स्थित ईंट भ_ों के पास आसाम व पश्चिम बंगाल के करीब तीन दर्जन मजदूरों को एक फार्म हाउस संचालक द्वारा पिछले लम्बे समय से बंधक बना रखा था।ऐसे में गुरुवार दोपहर को राजस्थान हाइकोर्ट के आदेश पर पुलिस व प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंच कर करीब तीन दर्जन मजदूरों को मुक्त करवा कर सामुदायिक भवन बहरोड़ में रोका है।

2 min read
Oct 28, 2022
गुलामी की जंजीरों से हुए आजाद : तीस से ज्यादा बंधक मजदूरों को हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने करवाया मुक्त

बहरोड़. क्षेत्र के कल्याणपुरा जागुवास के बीच में स्थित ईंट भ_ों के पास आसाम व पश्चिम बंगाल के करीब तीन दर्जन मजदूरों को एक फार्म हाउस संचालक द्वारा पिछले लम्बे समय से बंधक बना रखा था।ऐसे में गुरुवार दोपहर को राजस्थान हाइकोर्ट के आदेश पर पुलिस व प्रशासन द्वारा मौके पर पहुंच कर करीब तीन दर्जन मजदूरों को मुक्त करवा कर सामुदायिक भवन बहरोड़ में रोका है। तहसीलदार उमेश शर्मा ने बताया कि आसाम व पश्चिम बंगाल के करीब तीन दर्जन मजदूर जोकि जागुवास व कल्याणपुरा गांव के बीच स्थित ईंट भ_ों पर कल्याणपुरा गांव निवासी अशोक कुमार द्वारा लम्बे समय से बंधक बना रखा था। ऐसे में राजस्थान हाइकोर्ट के आदेश पर गुरुवार दोपहर बाद पुलिस व प्रशासन की टीम ने फार्म हाउस संचालक से मजदूरों को मुक्त करवा कर सामुदायिक भवन बहरोड़ में रोका है।


लम्बे समय से बना रखा था फार्म हाउस संचालक ने बंधक : तहसीलदार शर्मा ने बताया कि फार्म हाउस संचालक द्वारा खेतों में मजदूरी के नाम पर आसाम व पश्चिम बंगाल के करीब तीन दर्जन मजदूरों को लम्बे समय से बंधक बना रखा था।जिनमे से एक मजदूर ने फार्म हाउस संचालक को मजदूरी के रुपए लाकर देने की बात कही और राजस्थान हाइकोर्ट में पिटीशन दाखिल करवा दी।ऐसे में राजस्थान हाइकोर्ट के आदेश पर अलवर जिला कलक्टर के आदेश पर गुरुवार को पुलिस व प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए करीब तीन दर्जन मजदूरों को मुक्त करवा कर फार्म हाउस संचालक को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

ईंट-भट्टों पर कर रखी है परचून की दुकान
फार्म हाउस संचालक ने पास ही स्थित ईंट-भट्टों पर परचून की दुकान कर रखी है, जहां पर ईंट-भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों को महंगे भावों में सामान देता था।
और भी मामले निकल सकते हैं : फार्म हाउस संचालक अशोक कुमार के खिलाफ अगर पुलिस व प्रशासन द्वारा सख्ती से पूछताछ की जाए तो मजदूरों के साथ शोषण के अनेक मामले सामने आ सकते है।

Published on:
28 Oct 2022 01:17 am
Also Read
View All