अलवर

स्वतंत्रता दिवस से रक्षाबंधन तक बस-ट्रेनों में यात्रियों की भीड़

स्वतंत्रता दिवस से रक्षाबंधन तक छुट्टियों का पैकेज आ रहा है। ऐसे में रोडवेज बस और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़भाड़ काफी अधिक रहेगी। जयपुर और दिल्ली रूट पर चलने वाली यात्री ट्रेनों में 20 अगस्त तक रिजर्वेशन फुल रहेगा।

2 min read
Aug 03, 2024
Feature image

स्वतंत्रता दिवस से रक्षाबंधन तक छुट्टियों का पैकेज आ रहा है। ऐसे में रोडवेज बस और ट्रेनों में यात्रियों की भीड़भाड़ काफी अधिक रहेगी। जयपुर और दिल्ली रूट पर चलने वाली यात्री ट्रेनों में 20 अगस्त तक रिजर्वेशन फुल रहेगा। वहीं, राज्य सरकार ने रक्षाबंधन पर रोडवेज बसों में महिलाओं को मुत यात्रा का तोहफा दिया है। बसों में अधिक यात्रीभार की संभावना को देखते हुए रोडवेज प्रशासन रूटों पर अतिरिक्त बसों के संचालन की तैयारी में जुट गया है।

रोडवेज बसों में यात्रीभार को देखते हुए अलवर और मत्स्य नगर डिपो की ओर से मालाखेड़ा, बगड़ तिराहा, अलवर-तिजारा, अलवर-बहरोड़ और अलवर-जयपुर रूट पर चेक पोस्ट लगाई जाएगी। जहां गाड़ियों की चैकिंग की जाएगी। दोनों डिपो की ओर से अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।

जिन रूटों पर यात्रीभार कम रहेगा वहां से बसों को हटाकर ज्यादा यात्रीभार वाले रूटों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं, रोडवेज कर्मचारियों को छुट्टियां भी यात्रीभार के अनुसार ही दी जाएगी। उधर, अलवर डिपो के मुय प्रबंधक पवन कटारा का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस से लेकर रक्षाबंधन तक रोडवेज बसों में यात्रीभार अधिक रहने की संभावना है। जिसको देखते हुए बेहतर संचालन के पुता प्रबंध किए जा रहे हैं।

अलवर जंक्शन से चलने वाली गाड़ियों में वेटिंग

छुट्टियों के दौरान अलवर जंक्शन से चलने वाली जयपुर और दिल्ली रूट की यात्री ट्रेनों में काफी भीड़ भाड़ रहेगी। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार आश्रम एक्सप्रेस (12915) में 20 अगस्त तक रिजर्वेशन फुल रहेगा। उदयपुर से ऋषिकेश के बीच चलने वाली ऋषिकेश एक्सप्रेस (19609) पूरे अगस्त महीने में 50 से 60 तक वेटिंग है। पूजा सुपरफास्ट (12413) अजमेर से जमूतवी एक्सप्रेस में पूरे अगस्त महीने 60 से 70 के बीच वोटिंग है।

अगस्त का महीना छुट्टियों है भरा… लगभग आधा महीना निकलेगा मौज में

भुज-बरेली एक्सप्रेस में (14322) में 20 अगस्त तक औसत 10 तक वेटिंग है। वहीं, अलवर से जयपुर की ओर जाने वाली योगा एक्सप्रेस (19032) में 20 अगस्त तक 50 से 60 तक वेटिंग, आश्रम सुपरफास्ट (12916) ट्रेन में 20 अगस्त तक 60 से 70 तक वेटिंग, पूजा सुपरफास्ट (12414) जमूतवी से अजमेर ट्रेन में 20 अगस्त तक औसत वेटिंग 30 है।

Published on:
03 Aug 2024 01:33 pm