सरदार पटेल @150 यूनिटी मार्च के तहत दिल्ली से शुरू हुई गंगा प्रवाह यात्रा शनिवार को अलवर पहुंची, जहां भगत सिंह सर्किल पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
सरदार पटेल @150 यूनिटी मार्च के तहत दिल्ली से शुरू हुई गंगा प्रवाह यात्रा शनिवार को अलवर पहुंची, जहां भगत सिंह सर्किल पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस यात्रा में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से युवा मोर्चा के 350 से अधिक कार्यकर्ता शामिल हैं।
भगत सिंह चौराहा पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। यह यात्रा काशीराम चौराहा, घंटाघर चौराहा, नगर निगम कार्यालय और मन्नी का बड़ से होती हुई शहीद स्मारक तक पहुंची। इसके अलावा नेहरू उद्यान में जनसभा आयोजित की गई, इसमें राष्ट्रीय एकता, युवा सहभागिता और सरदार पटेल के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।
अलवर में रात्रि विश्राम के बाद यह यात्रा सवाई माधोपुर के लिए रवाना होगी। उल्लेखनीय है कि यह यात्रा प्रदेश के 30 जिलों से होकर गुजरेगी।