अलवर

गणपति बप्पा मौर्या अगले बरस तु जल्दी के आ के जयकारों के साथ गणपति को दी विदाई

गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, बैंडबाजे से निकली शोभायात्रा बारिश के बाद भी नहीं रूके भक्तों के कदम अलवर. गणेश चतुर्थी पर घरों में विराजमान की गई भगवान गणेश की प्रतिमाओं का रविवार को विधिवत विसर्जन किया गया। इस अवसर पर शहर में अलग अलग मंडलों की ओर से गणपति की बैंडबाजे के साथ सवारी […]

2 min read
Aug 31, 2025

गणेश प्रतिमाओं का हुआ विसर्जन, बैंडबाजे से निकली शोभायात्रा

बारिश के बाद भी नहीं रूके भक्तों के कदम

अलवर. गणेश चतुर्थी पर घरों में विराजमान की गई भगवान गणेश की प्रतिमाओं का रविवार को विधिवत विसर्जन किया गया। इस अवसर पर शहर में अलग अलग मंडलों की ओर से गणपति की बैंडबाजे के साथ सवारी निकाली गई और विसर्जन के लिए जलाशयों पर ले जाया गया। इसके चलते शहर में दिन भर भक्तिमय माहौल बना हुआ था।

गणपति महोत्सव समिति की ओर से राजर्षि अभय समाज के रंग मंच पर आयोजित किए जा रहे 25 वें श्री गणपति महोत्सव के पांचवे और अंतिम दिन रविवार को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसी के साथ ही पांच दिवसीय महोत्सव का समापन भी हो गया।

इस अवसर पर पहले गणपतिजी की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद गणेश जी की आरती की गई। दोपहर मे 12.30 बजे महाआरती की गई एवं प्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर एक बजे गणपति की शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें एक रथ में गणेश जी की पीतल की प्रतिमा को विराजमान किया गया था। इसके साथ ही खंडेलवाल समाज पंजाबी वेलफेयर सोसायटी, महावर वैश्य समाज सहित अन्य समाजों ओर से रिद्दी सिद्दी के साथ, राम दरबार, शिव परिवार, लक्ष्मीजी- अग्रसैन महाराज आदि झाँकिया शामिल थी। शोभा यात्रा अभय समाज से रवाना होकर बस स्टैंड, अशोका टाकीज, मलाखेड़ा बाजार, बजाजा बाजार, होप सर्कस, पंसारी बाजार होती हुई नगली के चौराहे पर जाकर संपन्न हुई। बड़ी संख्या में श्रदालु शामिल थे जो कि नाचते गाते, गरभा करते हुए चल रहे थे। गुलाल और फूल बरसाते श्रद्धालुओं के साथ साथ महिला श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। शोभा यात्रा का जगह -जगह स्वागत किया गया। पुष्प वर्षा की गई और प्रसाद बाटा गया। नंगली के चौराहे से मंगलमूर्ति को विसर्जन के लिए जयसमंद ले जाया गया। शाम को 6.15 बजे जयसामंद मे गणपतिजी की प्रतिमाओ का विसर्जन किया गया।

दोपहर से ही बारिश का दौर शुरू हो गया था इसके बावजूद भक्तों में उत्साह बना हुआ था्, बारिश में भीगते हुए गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तु जल्दी आ के जयकारे लगते रहे।

इसके साथ अलवर शहर के मनुमार्ग, महावर धर्मशाला, लालखान, स्वर्ग रोड सहित अन्य जगहों पर आयोजित किए जा रहे गणपति महोत्सवों का भी समापन हुआ। गणेश भक्त कुमुद गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष गणपति विराजमान किए जाते हैं और पांच दिन की पूजा अर्चना के बाद उनका विसर्जन किया जाता है। जयसमंद में प्रतिमा का विसर्जन कर अगले साल फिर से आने की कामना कर विदाई दी गई।

Published on:
31 Aug 2025 09:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर