अलवर

जंगल में लकड़ी लेने गई युवती को दो जनों ने पकडक़र किया सामूहिक बलात्कार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की

दो युवक उसके साथ सामूहिक बलात्कार करते रहे, जबकि एक युवक उसकी वीडियो बनाता रहा।
less than 1 minute read
Feb 22, 2019
Girl Raped In Jungle In Alwar
जंगल में लकड़ी लेने गई युवती को दो जनों ने पकडक़र किया सामूहिक बलात्कार, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की

जंगल में लकड़ी लेने गई एक युवती से दो युवकों ने गर्दन पर टांचा रखकर सामूहिक बलात्कार किया और उसका वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीडि़ता के पिता ने गुरुवार देर शाम सदर थाने में आरोपी युवकों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार और आईटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कराया है।

अलवर. जंगल में युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। अलवर जिले के सदर थाने के एएसआई सुभाषचंद शर्मा ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने गुरुवार देर शाम थाने में रिपोर्ट दी कि 17 फरवरी की सुबह करीब दस बजे उसकी दो पुत्री अपनी दादी के साथ जंगल में लकड़ी लेने गई। जंगल में उसकी 18 वर्षीय एक लडक़ी अपनी दादी और बहन से पीछे रह गई। इसी दौरान इरसाद पुत्र हनीफ खां और शेहरून पुत्र लतीफ खां ने गर्दन पर टांचा लगाकर उसकी लडक़ी को रोक लिया। दोनों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। इसी दौरान एक जने ने मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

घटना के पता लगने के बाद पीडि़ता के परिजन सदर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीडि़ता के पिता की रिपोर्ट के आधार पर आरोपी युवक इरसाद और शेहरून के खिलाफ आईपीसी धारा 376-डी सामूहिक बलात्कार और 66-ई आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

Published on:
22 Feb 2019 09:55 am