अलवर

लिव इन रिलेशन में रह रही प्रेमिका ने प्रेमी पर डंडे से हमला किया, अस्पताल में मौत

बुद्ध विहार थाना क्षेत्र के गणेश गुवाड़ी में लिव इन रिलेशन में रह रही युवती ने आपसी विवाद के चलते अपने प्रेमी पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।

less than 1 minute read
Jun 27, 2021
प्रतीकात्मक तस्वीर

अलवर। बुद्ध विहार थाना क्षेत्र के गणेश गुवाड़ी में लिव इन रिलेशन में रह रही युवती ने आपसी विवाद के चलते अपने प्रेमी पर डंडे से हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की मां ने शिवाजी पार्क थाने में युवती के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

शिवाजी पार्क थानाधिकारी हरिसिंह ने बताया कि थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक करण जाटव (26) पुत्र हुकमचंद जाटव निवासी दिल्ली दरवाजा अपनी प्रेमिका खदाना मोहल्ला निवासी पूनम जाटव (24) के साथ गणेश गुवाड़ी मोहल्ले में लिव इन रिलेशन में रह रहा था। शुक्रवार देर शाम दोनों में आपसी विवाद को लेकर झगड़ा हो गया।

इस दौरान युवती ने अपने प्रेमी पर डंडे से हमला कर दिया। जिसे लहूलुहान हालत में सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक की मां दयावती जाटव ने रिपोर्ट दी है कि उसके पुत्र करण पर उसकी लिव इन पार्टनर पूनम ने हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। वे जब अस्पताल में पहुंचे तो चिकित्सकों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामले की जांच की जा रही है।

Published on:
27 Jun 2021 10:31 am
Also Read
View All