प्रदेश सरकार ने बजट घोषणा 2025-26 में अलवर शहर में एक कन्या महाविद्यालय खोलने की स्वीकृत दी है। इस कॉलेजों को वित्तीय स्वीकृति की मंजूरी मिल गई है।
प्रदेश सरकार ने बजट घोषणा 2025-26 में अलवर शहर में एक कन्या महाविद्यालय खोलने की स्वीकृत दी है। इस कॉलेजों को वित्तीय स्वीकृति की मंजूरी मिल गई है। पहले वर्ष में इस कॉलेज में 2 संकायों का संचालन होगा। यह कॉलेज राजसेस सोसाइटी के अधीन रहेगा। कॉलेज में सोसाइटी के तहत कार्मिकों की उपलब्धता होने तक नए कॉलेज में विद्या संबल मॉडल पर विषय विशेषज्ञ को आवश्यकतानुसार लगाया जाएगा।
इसके साथ ही प्रयोगशाला वाहक, बुक लिफ्टर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पदों पर नियमित या सोसाइटी के माध्यम से कार्मिक उपलब्धत नहीं होने तक इन पदों पर निजी कंपनी के माध्यम से लगाया जाएगा। वहीं, कॉलेज के आवश्यक सामग्री को आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा वित्तीय वर्ष 2025-26 में उपलब्ध बजट प्रावधान का उपयोग एवं फर्नीचर, उपकरण, फोटो स्टेट मशीन एवं कम्प्यूटर क्रय करने तथा अस्थाई भवन में संचालन किया जाएगा।
महाविद्यालय में भवन निर्माण के लिए 4.50 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। जब तक भवन का निर्माण नहीं हो जाता है, तब किसी निजी भवन में कॉलेज संचालन की स्वीकृति दी गई है। बताया जाता है कि कन्या महाविद्यालय के लिए यूआईटी जमीन की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें:
टहला में जमीन आवंटन के मामले में पूर्व एसडीएम को चार्जशीट