अलवर

Good News: जून में एक लाख से अधिक किसानों को मिलेगी बड़ी राहत

पिछले साल सरसों की फसल को पाले के कारण बड़ा नुकसान हुआ। सरकार ने बाकायदा ऐसे खेतों का सर्वे कराया। जिला प्रशासन ने सर्वे रिपोर्ट सरकार को भेजी। वहां से मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई।

2 min read
May 19, 2023
farmers.jpg
farmers

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क/अलवर। सरसों व गेहूं की फसल जिन किसानों की खराब हुई थी उनके मुआवजे की उम्मीद फिर बंधी है। नवागत डीएम पुखराज सेन मुआवजे के प्रस्ताव समेत अन्य ऐसे प्रस्तावों को निकलवाकर फिर से सरकार को अवगत कराएंगे। बताया जाता है कि अगले माह तक किसानों को राहत मिल सकती है।

फसल को पाले के कारण हुआ बड़ा नुकसान:
पिछले साल सरसों की फसल को पाले के कारण बड़ा नुकसान हुआ। सरकार ने बाकायदा ऐसे खेतों का सर्वे कराया। जिला प्रशासन ने सर्वे रिपोर्ट सरकार को भेजी। वहां से मुआवजा दिए जाने की घोषणा की गई। उसके बाद इस साल गेहूं की फसल ओलावृष्टि व अधिक बारिश के कारण प्रभावित हो गई। 60 प्रतिशत से ज्यादा नुकसान फसल को हुआ। इस फसल के नुकसान का आकलन करने के लिए भी जिला प्रशासन की टीम लगाई गई। खुद सीएम ने भी तत्कालीन डीएम से फोन पर वार्ता की और खुद किसानों से मिलने की बात भी कही थी।

दो माह से किसान मुआवजे का इंतजार कर रहे:
यहां से सरसों व गेहूं खराबे के लिए करीब एक लाख किसानों को मुआवजा दिए जाने का प्रस्ताव भेजा गया। यानी इन किसानों के खेतों में 33 फीसदी से ज्यादा नुकसान हुआ था। करीब दो माह से किसान मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं लेकिन अब तक किसानों को राहत नहीं मिली। सरसों का मुआवजा अब तक मिल जाना चाहिए था लेकिन अब तक नहीं आया। इसको लेकर पत्रिका ने डीएम पुखराज सेन से वार्ता की। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार को भेजे जाने वाले सभी प्रस्तावों की सूची बनाई जा रही है। अधिकारियों से इस संबंध में वह वार्ता कर रहे हैं। जल्द ही इसकी जानकारी जुटाकर सरकार को अवगत कराएंगे।

Published on:
19 May 2023 12:47 pm