अलवर

बहन को रखा था छोड़, कोर्ट में नहीं हो रही थी सुनवाई, उतारा मौत के घाट

ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा पेशी पर आए दामाद का अपहरण के मामले में पुलिस के द्वारा अपहृत युवक के शब को बरामद किया है। कुल्हाड़ी से सिर में वार कर हत्या को अंजाम दिया गया।
2 min read
• •
Updated: 8 Sep 2022, 10:02 PM IST
बहन को रखा था छोड़, कोर्ट में नहीं हो रही थी सुनवाई, उतारा मौत के घाट
बहन को रखा था छोड़, कोर्ट में नहीं हो रही थी सुनवाई, उतारा मौत के घाट

बहन को रखा था छोड़, कोर्ट में नहीं हो रही थी सुनवाई, उतारा मौत के घाट

2002 से कोर्ट में चल रहा है मामला

हत्या से पहले परिजनों से की थी बात कहा बहन को इंसाफ दिलवा दो

गोविन्दगढ

ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा पेशी पर आए दामाद का अपहरण के मामले में पुलिस के द्वारा अपहृत युवक के शब को बरामद किया है। कुल्हाड़ी से सिर में वार कर हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीम रवाना की गई। जिसमें मुख्य आरोपी अकरम खान पुत्र अली शेर खान निवासी डाबरी थाना गोविंदगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन की शादी मृतक नईम से करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही मृतक ने आरोपी की बहन को छोड़ दिया था तथा तलाक भी नहीं दिया था। उक्त मामले में कोर्ट में कोई सुनवाई नहीं हो रही थी और मृतक दूसरी का शादी कर चुका थ, जिसके चलते आरोपी ने पेशी पर आए अपने जीजा का अपहरण कर हत्या कर दी और लाश को छुपा लिया। पुलिस के द्वारा मृतक नईम की लाश और मोटरसाइकिल को सेमला रोड रामबास के जंगल से बरामद किया।

आरोपी ने हत्या से पूर्व फैसला करने की कही थी बात : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी अकरम ने अपहरण के बाद पंचायत जोड़कर फैसला करने की बात कही थी और कहां की मेरी बहन को उसका जीजा तलाक दे दे तो वह उसे छोड़ देगा। अन्यथा अंजाम बुरा होगा।

किले से किया था अपहरण : आरोपी अकरम ने पेशी से वापस लौटते समय किले के पास से मृतक का अपहरण किया था जिसके बाद उसे वह अन्यत्र स्थान पर ले गया और बुधवार देर रात्रि को हत्या कर दी।

देर रात्रि को हत्या के बाद मौके पर पहुंची थी पुलिस अधीक्षक : युवक की हत्या के बाद पुलिस अधीक्षक तेजेस्वनी गौतम घटनास्थल पर पहुंची और जानकारी जुटाई

इनका कहना :

भैंसडावत लिंक रोड के समीप एक खेत से अपहृत का शव बरामद किया गया था। कुल्हाडे से वार कर हत्या को अंजाम दिया गया।

कमल प्रसाद मीणा पुलिस उप अधीक्षक रामगढ़

पीसी रिमांड लिया है, आरोपी से पूछताछ करेंगे

बनवारी लाल मीणा अनुसंधान अधिकारी

Updated on:
8 Sep 2022, 10:02 PM IST
Published on: