अलवर

Gurjar आंदोलन को लेकर अलवर जिले में हाई अलर्ट, आज यहां जुटेगा गुर्जर समाज

आरक्षण की मांग को लेकर आज गुर्जर समाज नटनी का बारा में जुटेगा, आंदोलन को लेकर जिले में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
less than 1 minute read
Feb 13, 2019
Gujjar, movement ends
Gurjar आंदोलन को लेकर अलवर जिले में हाई अलर्ट, आज यहां जुटेगा गुर्जर समाज

अलवर. गुर्जर आंदोलन को लेकर जिले में पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा। गुर्जर समाज आंदोलन की रणनीति तय करने में जुटे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन गुर्जर समाज के लोगों से वार्ता कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों में जुटे हैं। पड़ोसी जिलों में आंदोलन के चलते रेलवे ने कई टे्रनों का मार्ग बदल दिया है। रोडवेज की ओर से बसों के फेरे घटाए गए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से जिले के सभी क्षेत्रों में पुख्ता पुलिस प्रबंध किए हुए हैं। सभी एएसपी और डीएसपी को अपने सर्किल में गुर्जर आंदोलन से जुड़ी हर गतिविधि पर निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही जिन इलाकों में गुर्जर आंदोलन की संभावना है वहां अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है।

उधर, जिला पुलिस अधीक्षक राजीव पचार का कहना है कि जिले में गुर्जर आंदोलन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से पर्याप्त इंतजाम किए हुए हैं। साथ ही गुर्जर समाज के लोगों से लगातार सम्पर्क जारी है।

आज नटनी का बारा में जुटेगा गुर्जर समाज

गुर्जर आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष लीलाधर गुर्जर ने बताया कि मंगलवार को देवनारायण जयन्ती पर अलवर शहर सहित नटनी का बारा, भिवाड़ी, बानसूर, कठूमर व थानागाजी आदि इलाकों में समाज के लोग जुटे। बुधवार दोपहर 12 बजे नटनी का बारा स्थित देवनारायण मंदिर गुर्जर आरक्षण आंदोलन को लेकर बैठक होगी, जिसमें जिलेभर से गुर्जर समाज के लोग जुटेंगे। बैठक में आंदोलन की आगामी रणनीति को लेकर फैसला लिया जाएगा।

Published on:
13 Feb 2019 08:45 am