अलवर के मनुमार्ग स्थित सुखसागर गुरुद्वारा में संत देव शाह महाराज की पुण्य स्मृति में तीन दिवसीय 102वां गुरुमुख सम्मेलन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जारी है।
अलवर के मनुमार्ग स्थित सुखसागर गुरुद्वारा में संत देव शाह महाराज की पुण्य स्मृति में तीन दिवसीय 102वां गुरुमुख सम्मेलन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ जारी है। रविवार से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन के तहत 48 घंटे का अखंड कीर्तन प्रारंभ जारी है।
देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे रागी जत्थे गुरुबाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल कर रहे हैं। गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। सम्मेलन के अंतर्गत 17 फरवरी को आनंद कारज के माध्यम से कई जोड़ों का सामूहिक विवाह भी आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में दूर-दराज से संगत भाग ले रही है।
प्रबंधन समिति के अनुसार सम्मेलन का उद्देश्य आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने के साथ-साथ समाज में एकता, सेवा और संस्कारों को प्रोत्साहित करना है। आयोजन के दौरान लंगर की भी समुचित व्यवस्था की गई है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।