अलवर

अलवर में जमकर बरस रहा मानसून, पानी से लबालब सडक़ें, यहां जानें शहर का हाल

अलवर में मानसून जमकर बरस रहा है। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
2 min read
Jul 16, 2018
Heavy monsoon Rain in alwar monsoon rain
अलवर में जमकर बरस रहा मानसून, पानी से लबालब सडक़ें, यहां जानें शहर का हाल

अलवर में अब मानसून जमकर बरस रहा है। अलवर में पिछले कुछ दिनों से जमकर बारिश हो रही है। बारिश के बाद लोगों को गर्मी राहत मिली है। बारिश से अलवर की सडक़ों पर पानी भर गया। पिछले 4 दिनों से जिले में झमाझम बारिश का दौर जारी है। कभी बारिश तेजी से बरस रही है, तो कभी बूंदाबांदी हो रही है। बारिश से लोगों को तो सूकून मिल रहा है, लेकिन अलवर की सडक़ें तालाब मे तब्दील हो गई हैं। बारिश के बाद अलवर शहर के कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश के बाद जिले के पर्यटन स्थलों पर कई लोग पहुंच रहे हैं। मौसम सुहावना होने के बाद सिलीसेढ़ झील मे लोग बोटिंग का लुत्फ उठा रहे हैं।

आज सुुबह झमाझम

आज सुबह 6 बजे शहर के ऊपर मेघ मेहरबान हुए और करीब 1 घंटे जमकर पानी बरसा तेज बारिश के चलते शहर की दोनों पर पानी भर गया और वही शहर के निचले इलाकों में पानी भरने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर के बस स्टैंड रोड एसएमडी सर्किल काली मोरी ओवर ब्रिज सामान चिकित्सालय के सामने अंबेडकर सर्किल पर पानी भरने से यातायात बाधित रहा।

जिले में इतनी हुई बारिश

अलवर जिले में तेज बारिश का दौर जारी है। अलवर शहर में 33 एमएम, किशनगढ़ बास में 46 सिलीसेढ़ में 45 एमएम, बहादरपुर में 62 एमएम बारिश। सूखी पड़ी रूपारेल नदी में 3 फुट पानी आया है।।वहीं बारिश के बाद जयसमंद बांध में भी पानी आ सकता है। वहीं अलवर की शान सिलीसेढ़ झील में भी 3 इंच पानी की बढ़ोतरी हुई है।

नाला ओवरफ्लो होने से सडक़ पर भरा पानी

प्रशासन की लापरवाही के कारण बारिश शहर वासियों के लिए सजा बन रही है। नेहरू उद्यान के पास बड़े नाले में कचरा भरा होने के कारण नाला ओवरफ्लो हो गया, जिससे गंदा पानी सडक़ों पर आ गया, लोगों को मजबूरन गंदे पानी से गुजरना पड़ा।

Published on:
16 Jul 2018 10:42 am