अलवर

अलवर जिले में आया अब तक का सबसे बड़ा तूफान, गिरे हजारों पेड़, हुआ भारी नुकसान

अलवर जिले में आया तेज तूफान, जिले में गिरे हजारों पेड़। कई जगह जाम की स्थिति, भारी नुकसान की आशंका।

2 min read
May 02, 2018

अलवर में बुधवार शाम को आए तेज तूफान की वजह से अलवर शहर थम गया। शहर में करीब साढ़े छह बजे आए तेज तूफान ने अलवर शहर को एकाएक अपनी चपेट में ले लिया। तूफान की वजह से शहर में काफी नुकसान हुआ है। शहर में कई जगह पेड़ गिरे हैं, तो कई स्थानों पर लोगों के छप्पर उड़ गए। शहर में आए तूफान इतना तेज था कि शहर में लोग खुद को संभाल नहीं पाए। तूफान के बाद लोगों ने छिपने के लिए जगह ढूंढी। वहीं बाइक सवार लोग भी खुद को संभाल नहीं पा रहे थे। इस तेज तूफान की वजह से शहर में कई पोल भी गिरे हैं।

हुआ भारी नुकसान

नेहरु गार्डन के समीप खड़ी फास्टफूड की ठेलियां तेज तूफान की वजह से उड़ गई। मनुमार्ग, सब्जी मंडी, सर्राफा बाजार, लादिया, ईटाराणा सहित लगभग हर क्षेत्र में पेड़ गिरे हैं। अशोका टाकिज पर पेड़ गिरने से कई ठेलियां दब गई। मनुमार्ग पर बिजली का ट्रांसफार्मर ऊपर से उखडकऱ नीचे गिर गया। गुलाब बाग व चर्च रोड पर सडक़ के बीचोंबीच बिजली के पोल गिरे हैं।

हवा में उड़ी बाइक

कई जगहों पर खड़ी बाइक उडकऱ थोड़ी दूर जाकर गिरी। वहीं शहर में कई जगह पेड़ गिरने से दुपहिया वाहन दब गए। इससे लोगों को काफी नुकसान हुआ। शहर में शुरुआत में आई धूलभरी आंधी के कारण लोगों को नजर आना बंद हो गया। इस वजह से कई जगह वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। एमआईए औधोगिक क्षेत्र में इकाइयों में काफी नुकसान हुआ है।

शहर में नजर आ रहे हैं केवल पेड़

अलवर शहर में चारों ओर गिरे हुए पेड़ नजर आ रहे हंै। जिला कलक्टर निवास के सामने पेड़ गिरने से ई-रिक्शा दब गया। पेड़ गिरने से शहर में जाम के हालात हैं।

डेहरा शाहपुरा में टोल गिरा

अलवर से 10 किलोमीटर आगे डेहरा शाहपुर का पूरा टोल ही गिर गया। इससे काफी नुकसान हुआ है। अलवर शहर में हर एक किलोमीटर में 40 से अधिक पेड़ गिरे हैं।

Published on:
02 May 2018 07:53 pm
Also Read
View All