अलवर

होली स्पेशल ट्रेन: साबरमती-हरिद्वार साप्ताहिक रेलसेवा, अलवर में भी ठहराव

होली के अवसर पर बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है।

less than 1 minute read
Feb 26, 2026
representative picture (patrika)

होली के अवसर पर बढ़ते यात्रीभार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने साबरमती-हरिद्वार-साबरमती साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल 23 फरवरी से 23 मार्च तक कुल 5 ट्रिप संचालित की जाएगी।

यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार शाम 6:45 बजे साबरमती से रवाना होकर मंगलवार सुबह 6:10 बजे जयपुर पहुंचेगी। यहां 6:20 बजे प्रस्थान कर रात 8:30 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। ट्रेन का ठहराव अलवर जंक्शन पर सुबह 8:30 बजे होगा।

ये भी पढ़ें

नई ट्रेन का संचालन: इस रूट पर चलेगी, देखें पूरे टाइम-टेबल  

वापसी में गाड़ी संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती स्पेशल 24 फरवरी से 24 मार्च तक (5 ट्रिप) चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार रात 9:45 बजे हरिद्वार से रवाना होकर बुधवार सुबह 11:15 बजे जयपुर पहुंचेगी। अलवर जंक्शन पर इसका आगमन सुबह 8:10 बजे और प्रस्थान 8:13 बजे होगा। यह ट्रेन रात 10:30 बजे साबरमती पहुंचेगी।

Published on:
26 Feb 2026 11:54 am
Also Read
View All

अगली खबर