26 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योजनाओं की प्रगति पर कलेक्टर सख्त: पीएम आवास से स्वच्छ भारत तक विस्तृत समीक्षा

जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।

less than 1 minute read
Google source verification

जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग की बैठक लेकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, सांसद एवं विधायक निधि (MP/MLA फंड), मेवात विकास योजना, डीएमएफटी, एमजेएसए, गुरु गोलवलकर योजना एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना सहित अन्य कार्यक्रमों की बिंदुवार प्रगति पर चर्चा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का समयबद्ध लाभ सुनिश्चित किया जाए। पीएम आवास योजना के तहत लंबित प्रकरणों को शीघ्र पूरा करने और स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया गया।

उन्होंने एमपी/एमएलए निधि से स्वीकृत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने तथा मेवात क्षेत्र में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। डीएमएफटी व अन्य योजनाओं में पारदर्शिता और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

डॉ. शुक्ला ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य कर आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाएं।