
गुरुद्वारा में वाटरप्रूफ पांडाल लगते हुए (फोटो - पत्रिका)
संत मस्कीन साहब की बरसी के अवसर पर शहर में 66वां गुरमत समागम 1 मार्च से आयोजित होगा। समागम से पूर्व 27 फरवरी को अखंड पाठ आरंभ किया जाएगा, जो 1 मार्च सुबह 10 बजे पूर्ण होगा। इसके बाद विधिवत रूप से गुरमत समागम की शुरुआत होगी, जो 4 मार्च सुबह 7 बजे तक चलेगा। अंतिम दिन अमृतपान समारोह आयोजित किया जाएगा।
जिला गुरुप्रचार कमेटी के सेक्रेटरी हरप्रीत सिंह ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन में ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा और थाइलैंड सहित पांच देशों से संगत शामिल होगी। समागम के दौरान अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज, दरबार साहिब के हेड ग्रंथी सहित पंथ के पांचों तख्तों के जत्थेदारों की उपस्थिति रहेगी। तीन दिनों तक दीवान, कीर्तन, विचार गोष्ठी और अन्य धार्मिक आयोजन होंगे।
आयोजन शहर के टेल्को सर्किल स्थित गुरुद्वारे में होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां विशाल वाटरप्रूफ पांडाल का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें 10 हजार से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। बाहर से आने वाली संगत के लिए पार्किंग, ठहरने और लंगर की व्यापक व्यवस्था की गई है।
समागम के सुचारू संचालन हेतु कंट्रोल रूम बनाया जाएगा, जहां मेडिकल सुविधा, गठरीघर और जूता घर की व्यवस्थाएं उपलब्ध रहेंगी। कमेटी ने अधिक से अधिक संगत से शामिल होकर संत मस्कीन साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया है।
Published on:
26 Feb 2026 11:22 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
