15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर खरीदने का सुनहरा मौका! राजस्थान में यहां आई नई आवासीय योजना, सस्ते में मिलेंगे फ्लैट

New Housing Yojana In Alwar: अलवरवासियों के लिए जल्द ही अपने घर का सपना साकार होने जा रहा है। राजस्थान आवासन मंडल यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त नई आवासीय योजना लॉन्च करने की तैयारी में है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Akshita Deora

image

सुशील कुमार

Feb 26, 2026

अब घर लेना हुआ आसान! सिर्फ 10 लाख में सी-3 टाइप आवास, जानिए क्यों है BSP अफसरों के लिए नई लाइसेंस योजना खास...(photo-patrika)

अब घर लेना हुआ आसान! सिर्फ 10 लाख में सी-3 टाइप आवास, जानिए क्यों है BSP अफसरों के लिए नई लाइसेंस योजना खास...(photo-patrika)

Rajasthan Housing Board Schemes 2026: भिवाड़ी में 8 मंजिला आवासीय योजना की लॉन्चिंग के बाद अब राजस्थान आवासन मंडल अलवर में योजना लाने की तैयारी में है। यहां 8 की बजाय 4 मंजिला फ्लैट तैयार होंगे, जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी। इसके लिए एनईबी एक्सटेंशन इलाका देखा गया है।

दिसंबर के आखिरी सप्ताह में भिवाड़ी आवासीय योजना लॉन्च की गई थी। अरावली विहार में ही 8 मंजिला भवन में 32 फ्लैट बनाने थे। आवासन मंडल ने थ्री बीएचके के लिए आवेदन मांगे। 31 जनवरी आवेदन की आखिरी तिथि थी, लेकिन इस तिथि तक 6 ही आवेदन आ पाए। तिथि बढ़ाकर 28 फरवरी की गई, तो दो से तीन आवेदन और बढ़े।

यानी 8 से 9 आवेदन ही बोर्ड को मिले। अब आवासन मंडल फिर आवेदन की तिथि बढ़ाने की तैयारी में है। आवासन मंडल का मानना है कि आवेदन कम आने का कारण एकमुश्त राशि जमा करना रहा। यानी किस्तों में राशि जमा करने का प्रावधान नहीं रखा गया। एक फ्लैट की कीमत 55 लाख रखी गई थी।

अलवर के लिए यह तैयारी

अब आवासन मंडल इसी योजना को अलवर में अप्रेल में लॉन्च करने जा रहा है। यहां के अधिकारियों ने मुख्यालय को सुझाव दिया है कि 8 मंजिला फ्लैट की बजाय यहां 4 मंजिला फ्लैट तैयार किए जाएं, तो योजना कामयाब होगी। साथ ही, एकमुश्त राशि की जगह किस्तों में भी राशि लेने की योजना बनाई जा रही है। एनईबी एक्सटेंशन में बोर्ड की जमीन पर यह फ्लैट बनाए जाएंगे। थ्री बीएचके फ्लैट की कीमत क्या होगी, यह बाद मार्च में तय होगा। यहां आधुनिक सुविधाएं देने की योजना है।

आवासन मंडल के कुछ भवन खाली

आवासन मंडल ने एनईबी एक्सटेंशन योजना में फ्लैट तैयार किए थे, लेकिन दो दर्जन से अधिक फ्लैट अभी खाली हैं। बताया जा रहा है कि दरें अधिक होने के कारण ग्राहक नहीं आए। इसे देखते हुए नई योजना में आवासों की दरें वही रखी जाएंगी, जिससे कि लोग भुगतान कर सकें।

भिवाड़ी आवासीय योजना में आवेदन कम आए हैं। ऐसे में वहां आवेदन करने की तिथि बढ़ाएंगे। साथ ही, अलवर में भी अप्रेल में योजना लॉन्च करने की तैयारी है। यहां 8 की जगह 4 मंजिला फ्लैट बनाने की योजना है।
-पीएल मीणा, उप आवासन आयुक्त