
खैरथल में बुधवार को जिला बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले जिला मुख्यालय का नाम परिवर्तन करने और मुख्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मंशा के विरोध में विशाल बाइक रैली निकाली गई। बड़ी संख्या में युवाओं और नागरिकों ने भाग लेकर अपने विरोध को मुखर किया।
रैली से पूर्व धरना स्थल पर राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, जिसमें मौजूद लोगों ने एकजुटता का संदेश दिया। इसके बाद शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाइक रैली निकाली गई। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर जिला मुख्यालय को यथावत रखने की मांग उठाई।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि जिला स्तर की सुविधाओं को कमजोर करने या मुख्यालय को अन्यत्र स्थानांतरित करने का कोई भी प्रयास क्षेत्र के हितों के विपरीत होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा। समिति ने प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जिले से जुड़ी सुविधाओं को यथास्थान बनाए रखने की मांग की है।
Published on:
25 Feb 2026 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
